Sunday, September 22, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

उड़न सिख मिल्खा सिंह की हालात में सुधार, पीजीआइ चंडीगढ में भर्ती धावक के सभी मेडिकल पैरामीटर सामान्य*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
उड़न सिख मिल्खा सिंह की हालात में सुधार, पीजीआइ चंडीगढ में भर्ती धावक के सभी मेडिकल पैरामीटर सामान्य*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ;- चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती उड़नसिख पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह अभी अस्पताल के आइसीयू वार्ड में एडमिट हैं। पीजीआइ के प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि मिल्खा सिंह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम में उनकी निगरानी कर रही है, उनके सभी मेडिकल पैरामीटर समान्य हैं। जब उन्हें भर्ती करवाया गया था तो उनका आक्सीजन का लेवल 88 तक था, अभी उन्होंने शानदार रिकवरी की और अब उनका आक्सीजन लेवल 98 तक आ रहा है। अभी उनकी हालात सामान्य है। बता दें मिल्खा सिंह की 17 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजटिव आई थी। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां कोरोना की रिपोर्ट नेगटिव आने के बाद 31 मई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह सेक्टर-8 स्थित अपने घर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आराम कर रहे थे। अचानक 3 जून को उनकी तबियत बिगड़ गई और आक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें पीजीआइ में भर्ती करवाया गया। इसके बाद पीजीआइ के कोविड अस्पताल में उनका इलाज तीन सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!