चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर चंडीगढ वार्ड २० के पार्षद शक्तिप्रकाश देवशाली के नेतृत्व में कॉलोनी नंबर ४ और संजय कॉलोनी में मास्क, सेनिटाईजर किये वितरित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर चंडीगढ वार्ड २० के पार्षद शक्तिप्रकाश देवशाली के नेतृत्व में कॉलोनी नंबर ४ और संजय कॉलोनी में मास्क, सेनिटाईजर किये वितरित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ;- भारतीय जनता पार्टी की सरकार के सफलतापूर्वक ७ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पार्टी द्वारा चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों पर ‘सेवा ही संगठन’ के अंतर्गत अनेक सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। वार्ड २० में पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली और मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कॉलोनी नंबर ४ और संजय कॉलोनी के निवासियों को मास्क, सेनिटाईजर और साबुन वितरित किये गए। इसके अतिरिक्त सेक्टर २९ में दोपहर का भोजन, फल, बिस्कुट और लस्सी वितरित की गई।   इन कार्यक्रमों में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन महासचिव दिनेश कुमार, सचिव देवी सिंह ने विशेष रूप से भाग लिया।  इसके अतिरिक्त भूपिंदर सैनी, सुभाष कुमार मौर्य, सुशील कुमार पांडेय, बृजेश कुमार, अरुण कुमार, अंकुश गुप्ता, विकास गुगनानी, प्रथम चनालिया, गौरव ठाकुर, विशाल भारद्वाज, नवनीत सिंह, संजीव सिहाग आदि ने भाग लिया। पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने बताया कि वर्तमान परिस्तिथियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने यह निर्णय लिया था कि सरकार के सफलतापूर्वक ७ वर्ष पूर्ण होने पर किसी प्रकार के उत्सव आयोजित करने के स्थान पर ‘नर सेवा नारायण सेवा’ को शिरोधार्य करते हुए ‘सेवा ही संगठन’ के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये जिससे जनता की सेवा की जा सके।   इसी कड़ी में आज हमारे वार्ड में इन सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। उन्होंने मंडल की पूरी टोली का इन सेवाकार्यों में सहयोग करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!