Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

चंडीगढ प्रशासन कालाबाजारी, जमाखोरों के खिलाफ हुआ सख़्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ प्रशासन कालाबाजारी, जमाखोरों के खिलाफ हुआ सख़्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- कोरोना वायरस लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है| परिस्थितियां गंभीर और बेहद नाजुक बनी हुई हैं| ये दौर वो है जब मानो ऐसा लग रहा है जैसे हर ओर मौत नाच रही है| वो बिलखती चीखें, वो लोगों की मायूसी दिल को अंदर तक झकझोर जाती है| पर ऐसे वक्त में भी कुछ वो लोग भी हैं जिन्हें इस सबसे तनिक भी फर्क नहीं पड़ता| ये स्थिति को फायदा उठाने में जुटे पड़े हैं| जैसा कि आप देख रहे हैं कि किस तरह से हर रोज ऑक्सीजन और जरुरी दवाइयों की जमाखोरी कर कालाबाजारी करने वाले पकड़े जा रहे हैं| वहीं, बीमार लोगों या किसी डेड बॉडी को लाने-ले जाने में भी कालाबाजारी का खेल खूब चल रहा है|

इधर, इस बारे में बात अगर चंडीगढ़ की करें तो यहां इस चीज को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन बेहद सख्त नजर आ रहा है| चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्त आदेश जारी किया है कि जमाखोरों/कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए| इसके लिए फ़ूड एन्ड सप्लाई इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारी तय की हैं| जो यह देखेंगे कि कौन जमाखोरी और कालाबाजारी कर रहा है| इसके अलावा प्रशासन ने लोगों की सहूलियत के लिए इस बाबत जानकारी देने के लिए एक नंबर भी जारी किया है| ऐसा होने पर कोई भी 1800-180-2079 पर शिकायत कर सकता है।

दरअसल, देखा जा रहा है कि लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर तय दाम से ज्यादा में कोई सामान दिया जा रहा है| लोग इससे काफी परेशान हैं| फिलहाल, अब चंडीगढ़ में जब प्रशासन ने ऐसा कदम उठाया है तो अब लोगों को कुछ राहत जरूर मिलने की उम्मीद है|

पंजाब यूनिवर्सिटी में अस्पताल शुरू…..

चंडीगढ़ प्रशासन ने हाल ही में वेस्टर्न कमांड चंडी मंदिर आर्मी से पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशल हॉस्टल में 100 बेड्स का एक कोरोना हॉस्पिटल शुरू करने की बात कही थी| जिस पर वेस्टर्न कमांड चंडी मंदिर आर्मी ने सहमति जता दी| अब पंजाब यूनिवर्सिटी के इंटरनेशल हॉस्टल में 100 बेड्स का एक कोरोना हॉस्पिटल शुरू हो गया है| सोमवार को इसका उद्घाटन किया गया| इस दौरान पंजाब के गवर्नर और यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के साथ प्रशासन के कई आलाधिकारी और चंडी-मंदिर आर्मी कमांड के कई वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रही| बतादें कि, इस अस्पताल को चंडी-मंदिर आर्मी चलाएगी| प्रशासन का भी इसमें सहयोग रहेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!