अपराधचंडीगढ़देश-विदेशनारनौलपंचकुलापानीपतमहेंद्रगढ़हरियाणा

स्थापना दिवस के मौके पर हरियाणा के दबंग मंत्री ओमप्रकाश यादव के निवास पर अटेली विधायक सीताराम यादव, पूर्व वाईस चेयरमैन हरियाणा सरकार राणा ओबराय व वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने किया विचार विमर्श

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
स्थापना दिवस के मौके पर हरियाणा के दबंग मंत्री ओमप्रकाश यादव के निवास पर अटेली विधायक सीताराम यादव, पूर्व वाईस चेयरमैन हरियाणा सरकार राणा ओबराय व वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने किया विचार विमर्श
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- भाजपा स्थापना दिवस के मौके पर हरियाणा के मंत्री ओमप्रकाश यादव के निवास पर कार्यकर्ता विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमे प्रमुख रूप से अटेली विधायक सीताराम यादव, पूर्व वाईस चेयरमैन हरियाणा सरकार राणा ओबराय सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी महेंद्रगढ़ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव मेहता, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र यादव, बेगराज सैनी पूर्व जिला सचिव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा तथा परवीन मेहता ने तथा राकेश यादव ने प्रमुख तौर पर हिस्सा लिया। राज्यमंत्री यादव ने कहा आज का स्थापना दिवस सभी कार्यकर्ताओं के लिए अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देकर कहा हमें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी पार्टी की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा सरकार द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यो को जन जन तक पहुचाया जाए। विधायक सीताराम ने भी मंत्री ओमप्रकाश यादव की बातों का समर्थन करते हुए कहा पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को दिनरात कार्य करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!