Tuesday, July 2, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतस्वास्थ्यहरियाणा

डॉ. वीना सिंह हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक नियुक्त*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
डॉ. वीना सिंह हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक नियुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़;- जनरल अस्पताल में पीएमओ पद पर रही डॉ. वीना सिंह को अब स्वास्थ्य विभाग हरियाणा का महानिदेशक बनाया गया है। डॉ. सूरजभान कंबोज 6 महीने पहले ही सेवानिवृत्त होने थे, लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से कार्यकाल बढ़ा दिया था।
बुधवार को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. वीना सिंह को महानिदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। महकमे में महानिदेशक के दो पद हैं। डा. जेएस ग्रेवाल पहले ही इस पद पर पदोन्नत हो चुके थे। विभाग की एचओडी की जिम्मेदारी डॉ. वीना सिंह के पास होगी। इसके आदेश महकमे के एसीएस राजीव अरोड़ा ने किए हैं। डॉ. वीना सिंह दिसंबर, 2020 से अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्य रही हैं। डॉ. वीना सिंह रेडियोलॉजिस्ट हैं साल 2017 में विभाग में निदेशक बनी थी। इस पद पर रहते हुए उन्होंने टीबी, एड्स कंट्रोल, मेंटल हेल्थ, डी-एडिक्शन, तंबाकू कंट्रोल, कुष्ठ रोग आदि पर काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!