Friday, September 20, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

मंडल 10 अध्यक्ष सतबीर ठाकुर एवं पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने साथियों सहित सेक्टर 29 में सुखदेव, भगत सिंह व राजगुरु के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मंडल 10 अध्यक्ष सतबीर ठाकुर एवं पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने साथियों सहित सेक्टर 29 में सुखदेव, भगत सिंह व राजगुरु के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- भारतीय जनता पार्टी के मंडल 10 अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर एवं पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में सेक्टर 29 में अमर बलिदानी सुखदेव, भगत सिंह एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर उनके स्मरण में पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  इस अवसर पर विजय राणा, मुकेश चैनलिया, प्रकाश गोसाईं, विकास गुगनानी, शिव राणा,  गौरव ठाकुर, गुरमीत सिंह मन्नी, परमजीत सिंह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि अमर बलिदानी सुखदेव, भगत सिंह एवं राजगुरु ने हिंदुस्तान की स्वतंत्रता के लिए मात्र 23-24 वर्ष की आयु में ही अपने प्राणों की आहुति दे दी।   ऐसे देशभक्तों के बलिदान से हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है।   उन्होंने कहा कि तीनों अमर हुतात्माओं द्वारा अपने प्राणों  की आहुति देकर जो अनुकरणीय कार्य किया गया है वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!