Wednesday, July 3, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

विधानसभा परिसर में हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घेराव और अभद्र व्यवहार करने वाले पंजाब के 9 विधायकों के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विधानसभा परिसर में हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घेराव और अभद्र व्यवहार करने वाले पंजाब के 9 विधायकों के खिलाफ पुलिस में दी शिकायत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहरलाल शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एक सवाल के जवाब में बताया था कि स्पीकर हरियाणा अकाली दल विधायकों द्वारा दुर्व्यवहार मामले में कार्यवाही करने पर विचार कर रहे हैं।ज्ञात रहे विधानसभा परिसर में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का घेराव और अभद्र व्यवहार करने वाले पंजाब के 9 विधायकों के खिलाफ हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने शनिवार को थाने में शिकायत दे दी है। इस शिकायत में 9 विधायकों के खिलाफ कानूनी करवाई करने के लिए लिखा गया है। बता दें कि इस मामले की जांच के लिए विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने शुक्रवार को हरियाणा गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, प्रधान सचिव अरुण गुप्ता, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव समेत पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह जांच दोनों प्रदेशों और यूटी चंडीगढ़ के अधिकारियों की संयुक्त कमेटी करेगी,

विधानसभा सचिवालय में शुक्रवार को अध्यक्ष की ओर से बुलाई गई बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष रणवीर गंगवा, विधान सभा सचिव राजेंद्र नांदल व हरियाणा, पंजाब और यूटी चंडीगढ़ के अधिकारी मौजूद रहे। इसमें 10 मार्च की घटना का विस्तृत ब्यौरा लिया गया। इस मामले पर 15 मार्च को हरियाणा विधानसभा के सदन में भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!