चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतमध्य प्रदेशहरियाणा

मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व खंडवा से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का कोरोना से निधन, सीएम शिवराज ने किया शोक प्रकट*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व खंडवा से सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का कोरोना से निधन, सीएम शिवराज ने किया शोक प्रकट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- मध्यप्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का आज दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। चौहान 68 वर्ष के थे। उन्होंने आज तड़के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले लगभग एक माह से अस्पताल में भर्ती थे। उसके पहले वे कोरोना के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। भोपाल में स्वास्थ्य में लाभ नहीं होने के चलते उन्हें एयरएंबूलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया गया था। उनके परिवार में पत्नी दुर्गेशश्री और पुत्र हर्षवर्धन सिंह और दो पुत्रियां हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार आज तड़के वेंटीलेटर से हटाने के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह आज अपरान्ह विशेष विमान से खंडवा लाए जाने की संभावना है। उनका गृह गांव शाहपुर है, खंडवा संसदीय क्षेत्र के अधीन आता है।चौहान वर्ष 2014 से 2018 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे। वे प्रदेश भाजपा में अनेक पदों पर भी रहे।खंडवा से सांसद और पूर्व प्रदेश BJP अध्यक्ष नंदकुमार सिंह का निधन, कई दिनों से थे बीमारBJP सांसद के निधन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक प्रकट किया है। एक ट्वीट में सीएम ने कहा ‘लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं.’ शिवराज सिंह चौहान ने नंदकुमार सिंह चौहान के निधन को निजी क्षति बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!