Monday, July 1, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ यूटी गृह सचिव पद के लिए भेजा एक नया नाम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ यूटी गृह सचिव पद के लिए भेजा एक नया नाम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ;- हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ गृह सचिव के लिए अब तीसरा नाम आईएएस अधिकारी संजय जून का भेजा है। संजय जून वर्ष 2003 बेच के आईएएस अधिकारी हैं और आजकल फरीदाबाद में कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। ज्ञात रहे इससे पूर्व हरियाणा सरकार ने गृह सचिव अरुण गुप्ता जिनका कार्यकाल मई में समाप्त हो रहा है। उनकी जगह तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा था। इस पैनल में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल (वर्ष 2000 बेच) के अलावा विनय सिंह (वर्ष 2003 बेच) व नितिन यादव (वर्ष 2000 बेच) के नाम शामिल थे। लेकिन विनय सिंह 2022 में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इस कारण प्रशासन ने उनका नाम हरियाणा सरकार को वापिस भेजते हुए अन्य आईएएस अधिकारी का नाम भेजने का आग्रह किया था। इसी संदर्भ में अब हारियाणा सरकार ने विनय सिंह की जगह संजय जून का नाम चंडीगढ़ प्रशासन को भेज दिया है। अब चंडीगढ़ प्रशासन पैनल में से एक अधिकारी का नाम केंद्र सरकार को स्वीकृति प्रदान कर भेज देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!