करनालचंडीगढ़चरखी दादरीजॉब करियरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतभिवानीमहेंद्रगढ़हरियाणा

हरियाणा के राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेन्द्र सिंह को उनके 100वें जन्मदिवस पर नमन करते हुए पुष्प किये अर्पित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री राव बिरेन्द्र सिंह को उनके 100वें जन्मदिवस पर नमन करते हुए पुष्प किये अर्पित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रेवाड़ी ;- प्रदेश के सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को रेवाड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय राव बिरेंदर सिंह के 100 वें जन्मदिन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। श्री यादव ने कहा कि स्वर्गीय राव बिरेंदर सिंह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री व केंद्र में मंत्री रहकर प्रदेश तथा इलाके में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर लोगों के जीवन में उजाला लाने का कार्य किया। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह का राजनीतिक जीवन बेदाग रहा वे प्रदेश में जुबान के धनी के रूप में आज भी जाने जाते है। उनके कृषि मंत्री काल में किसान हितों के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई जिनका किसानों को आज भी देश व प्रदेश में फायदा मिल रहा है। उस समय देश के लोगों की जुबान पर एक बात होती थी राव आया भाव आया जब-जब राव बिरेन्द्र सिंह सत्ता में होते तो किसानों को उनकी फसल के अच्छे दाम मिलते थे। आज उनके नक्शे कदम पर चलते हुए केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह किसानों के साथ-साथ आम जनता की भलाई के लिए कार्य कर रह है।
फोटो कैप्शन:रेवाडी में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राव बिरेंदर सिंह की 100 वी जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए मंत्री ओमप्रकाश यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!