Thursday, June 27, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

राकेश टिकैत की भावनात्मक अपील का हरियाणा में असर, कंडेला के ग्रामीणों ने जींद-चंडीगढ़ मार्ग को किया जाम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राकेश टिकैत की भावनात्मक अपील का हरियाणा में असर, कंडेला के ग्रामीणों ने जींद-चंडीगढ़ मार्ग को किया जाम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जींद ;- किसान आंदोलन के समर्थन में गांव कंडेला के लोगों ने वीरवार देर रात को जींद -चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक धरना जारी रहा। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। जाम लगाए किसानों का कहना था कि सरकार और ओच्छे हथकंडे अपनाकर आंदोलन को खत्म करवाना छह रही है, लेकिन किसान इस बात को अच्छी तरह समझ चुके हैं। जाम लगने की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को जाम खोलने के लिए कहा लेकिन ग्रामीण ने पुलिस की एक बात नहीं सुनी और जाम लगाए रखा। वही राजपुरा भैन के लोग अपने ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ रात को ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, इस मामले में कंडेला खाप के नेता टेकराम कंडेला ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द इसका समाधान निकाले। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करे। उन्होंने कहा कि रात को गांव-गांव संपर्क शुरू हो गया है। सुबह अनेक किसान दिल्ली पहुंच जाएंगे। युवा किसान नेता अमित कंडेला ने कहा कि सरकार की किसी भी ज्यादती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार सुबह सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर ग्रामीण दिल्ली रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!