Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

आज होगा चंडीगढ़ मेयर पद का चुनाव, कांग्रेस को हैं क्रॉस वोटिंग की संभावना*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आज होगा चंडीगढ़ मेयर पद का चुनाव, कांग्रेस को हैं क्रॉस वोटिंग की संभावना*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- चंडीगढ़ नगर निगम में आज मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव होना है। इन पदों पर अब नए लोगों को आगमन होने वाला हैं लेकिन वो कौन होंगे यह दोपहर में क्लियर हो जाएगा| वैसे इस चुनाव में भाजपा का पक्ष भारी है और इसी पार्टी के मेयर बनने की पूरी संभावना है| मगर एक तरफ जहां भाजपा के ज्यादा पार्षद हैं और इस कारण से उसी का मेयर चुना जाना तय माना जा रहा है वहीँ दूसरी तरफ भाजपा के इस भारी पक्ष में फूट की बात कही जा रही है| कांग्रेस का कहना है कि भाजपा के पार्षद खेमें में एकजुटता नजर नहीं आ रही है जिसके चलते ऐसे में भाजपा के पार्षद अपने कैंडिडेट से विफर सकते हैं यानि कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग की उम्मीद है|

बतादें कि, चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Mayor Election 2021) में कुल 26 पार्षद हैं| भाजपा के सबसे ज्यादा 20 ,कांग्रेस के 5 और एक अकाली दल का है|यही वजह है कि कांग्रेस का जीतना सिर्फ क्रॉस वोटिंग पर निर्भर करता है| पांच पार्षदों वाली कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग के चमत्कार का सहारा है| वहीँ अकाली पार्षद ने चुनाव का बहिस्कार करने की बात कही है| नए कृषि कानूनों पर भाजपा से खफा अकाली दल के पार्षद का वोट कांग्रेस को मिल सकता था|

सांसद किरण खेर नहीं डाल पाएंगी वोट….

सांसद किरण खेर मुंबई में होने के चलते और थोड़ी अस्वस्थ होने के चलते वोट नहीं दे पाएंगी, वहीं भाजपा पार्षद हीरा नेगी भी अस्वस्थ हैं वह भी वोट नहीं डाल सकेंगी| ऐसे में यही दो वोट भाजपा के पाले कम हो जायेंगे|

ये हैं भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवार….

भाजपा से जहां मेयर पद के लिए रविकांत शर्मा, सीनियर मेयर पद के लिए महेशइंद्र सिंह सिद्धू और डिप्टी मेयर के लिए फर्मिला देवी दौड़ में हैं, वहीं कांग्रेस की ओर से मेयर पद के लिए देवेंद्र सिंह बबला, सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए रविंदर कौर गुजराल और डिप्टी मेयर पद के लिए सतीश कैंथ चुनाव लड़ रहे हैं। मसलन मेयर पद के लिए बीजेपी के रविकांत शर्मा का मुकाबला कांग्रेस के देवेंद्र सिंह बबला से होना है।

चंडीगढ़ में कब कौन रहा है मेयर …..

मेयर कार्यकाल
कमला शर्मा 23 दिसंबर 1996 से 22 दिसंबर 1997
ज्ञान चंद गुप्ता 23 दिसंबर 1997 से 12 दिसंबर 1998
केवल कृष्ण आदिवाल 23 दिसंबर 1998 से 22 दिसंबर 1999
शांता हित अभिलाषी 23 दिसंबर 1999 से 22 दिसंबर 2000
राज कुमार गोयल 23 दिसंबर 2000 से 21 जुलाई 2001
गुरचरण दास काला 22 जुलाई 2001 से 17 अगस्त 2001
हरजिंदर कौर 18 अगस्त 2001 से 22 दिसंबर 2001
ललित जोशी 01 जनवरी 2002 से 31 दिसंबर 2002
सुभाष चावला 01 जनवरी 2003 से 31 दिसंबर 2003
कमलेश 01 जनवरी 2004 से 31 दिसंबर 2004
अनुचतरथ 01 जनवरी 2005 से 31 दिसंबर 2005
सुरिंदर सिंह 01 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2006
हरजिंदर कौर 11 जनवरी 2007 से 31 दिसंबर 2007
प्रदीप छाबड़ा 01 जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2008
कमलेश 01 दिसंबर 2009 से 31 दिसंबर 2009
अनुचतरथ 01 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2010
रविंदर पाल सिंह 01 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2011
राजबाला मलिक 1 जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2012
सुभाष चावला 01 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2013
हरफूल चंद्र कल्याण 01 जनवरी 2014 से 05 जनवरी 2015
पूनम शर्मा 06 जनवरी 2015 से 07 जनवरी 2016
अरुण सूद 8 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2016
आशा कुमारी जसवाल 12 जनवरी 2017 से 08 जनवरी 2018
देवेश मौदगिल 9 जनवरी 2018 से 18 जनवरी 2019
राजेश कालिया 18 जनवरी 2019 से आठ जनवरी 2020
राजबाला मलिक आठ जनवरी 2020 से आठ जनवरी 2021।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!