करनालकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

फिर लगा हरियाणा भाजपा को बड़ा झटका, बाढड़ा से पूर्व विधायक ने किसानों को समर्थन देने के साथ अहंकारी भाजपा का किया त्याग*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फिर लगा हरियाणा भाजपा को बड़ा झटका, बाढड़ा से पूर्व विधायक ने किसानों को समर्थन देने के साथ अहंकारी भाजपा का किया त्याग*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दादरी ;- हरियाणा में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और बाढ़ड़ा से पूर्व विधायक नृपेंद्र मांढी ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने किसान आंदोलन को आज समर्थन दिया है। वीरवार को पूर्व विधायक नृपेंद्र मांढी कितलाना टोल प्लाजा पर किसानों के धरने पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने किसानों को समर्थन देते हुए भाजपा को त्यागने का फैसला लिया । इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांग सुनने की बजाय उनके साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांग माननी चाहिए और आंदोलन को खत्म करवाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में किसान दिल्ली के बॉर्डरों पर धरने पर बैठे हैं। सरकार किसानों की सुन नहीं रही है। किसानों के साथ अन्याय के चलते वो भाजपा को छोड़ रहे हैं और किसानों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!