Sunday, June 30, 2024
Latest:
अपराधअम्बालाकरनालकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

केन्द्र सरकार ने चंडीगढ़ (यूटी) के आईपीएस व आईएएस अधिकारीयो का किये तबादले*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
केन्द्र सरकार ने चंडीगढ़ (यूटी) के आईपीएस व आईएएस अधिकारीयो का किये तबादले*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में तैनात एडीसी नाजुक कुमार को तब्दील कर मिजोरम भेज दिया है। नाजुक कुमार वर्ष 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।ज्ञात रहे नाजुक कुमार पूर्व गृह सचिव अनिल कुमार की सुपुत्री हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में तैनात आईपीएस अधिकारी वनीत कुमार को भी तब्दील कर मिजोरम भेज दिया है।
वनीत कुमार आजकल एसपी सिटी के पद पर तैनात हैं। जबकि आईपीएस अधिकारी नेहा यादव को तब्दील कर एपी भेज दिया है। नेहा यादव आजकल वूमेन चाइल्ड विभाग में एसपी के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ने 22 और अन्य अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिनमें कीर्ति गर्ग, गीतिका शर्मा को अंडमानिकोबार से दिल्ली तब्दील किया गया है। इसी प्रकार गोवा से अशोक कुमार को दिल्ली, जबकि एसची शरण को पांडीचेरी से दिल्ली, भूपेश चौधरी को मिजोरम से दिल्ली शशांक अलाह को दिल्ली, अरुण कुमार मिश्रा को दिल्ली से गोवा, पंकज कुमार को दिल्ली से अंडमानिकोबार, राज शेखर को दिल्ली से गोवा, जी सुधाकर को दिल्ली से अंडमानिकोबार, आईपीएस अधिकारियों में मनोज व गग्गूलोथ अमरूआ को अंडमानिकोबार से दिल्ली, रजनीश गुप्ता को मिजोरम से दिल्ली, ईशा पांडे, राजीव रंजन और रोमिल बनिया को एपी से दिल्ली, मंजी व गीतांजलि खंडेलवार को दिल्ली से अंडमानिकोबार हरिंद्र कुमार व मोहम्मद अख्तार रिजवी को दिल्ली से एपी भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!