अम्बालाकरनालकर्नाटककुरुक्षेत्रगुड़गाँवचंडीगढ़झज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतमनोरंजनयमुना नगरराज्यरेवाड़ीरोहतकसोनीपतस्वास्थ्यहरियाणाहिसार

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हरियाणा भाजपा के नए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति से प्रदेश के तीनों महासचिवों की छूटी होना तय!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हरियाणा भाजपा के नए प्रभारी और सह प्रभारी की नियुक्ति से प्रदेश के तीनों महासचिवों की छूटी होना तय!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- भारतीय जनता पार्टी ने कई राज्यों में प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। देर शाम भाजपा की तरफ से प्रभारियों की सूची जारी की गई है। हरियाणा के लिए भी भाजपा ने प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। भाजपा ने को विनोद तावडे प्रभारी और अन्नपूर्णा देवी को सह प्रभारी नियुक्त किया है। निजी सुत्रो के अनुसार प्रभारी बदलने के साथ ही अब प्रदेश के तीनों महासचिव की छुट्टी होना तय माना जा रहा है। प्रदेश संगठन सचिव सुरेश भट्ट की विदाई की घोषणा हो चुकी है। सुत्रो की माने तो इस बार संगठन में युवा औऱ अनुभवी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति होगी। बरोदा उपचुनाव में भाजपा औऱ सरकार की हार के कारण भी एक महासचिव की छुटी हो रही है।

*कौन हैं विनोद तावड़े ?*

विनोद तावड़े बीजेपी नेता और महाराष्‍ट्र की विधान परिषद में विपक्ष के नेता हैं। इससे पहले वे महाराष्‍ट्र में बीजेपी के महासचिव और मुंबई में बीजेपी अध्‍यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्‍त वे 12वीं और 13वीं लोकसभा में बीजेपी की कॉर्डिनेट कमेटी के इंचार्ज और अखिल भारतीय राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्‍य भी रह चुके हैं। कौन हैं अन्नपूर्णा देवी ?
अन्नपूर्णा के पति स्वर्गीय रमेश प्रसाद यादव साल 1998 में बिहार की राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। पति के असामयिक निधन के बाद अन्नपूर्णा देवी ने राजनीति में कदम रखा। 1998 के विधानसभा उपचुनाव, झारखंड में साल 2000, 2005 और 2009 के विधानसभा चुनाव में अन्नपूर्णा ने जीत दर्ज की। झारखंड में साल 2013 में बनी हेमंत सोरेन की सरकार में अन्नपूर्णा देवी को मंत्री बनाया गया था। साल 2014 में उन्हें कोडरमा विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। अन्नपूर्णा देवी को भाजपा नेता नीरा यादव ने हराया था। 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले अन्नपूर्णा देवी भाजपा में शामिल हुई। फिर कोडरमा सीट से उन्होंने जेवीएम के बाबूलाल मरांडी को बड़े अंतर से हराकर सांसद बनी हैं। अभी बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं व सांसद भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!