Monday, October 26, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष बड़ौली ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उनके आदर्शों को आत्मसात करने का दिया संदेश*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष बड़ौली ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में उनके आदर्शों को आत्मसात करने का दिया संदेश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,”
सोनीपत ;- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष श्री मोहन लाल बड़ौली जी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सोनीपत नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर महर्षि वाल्मीकि जी को नमन किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर श्री बड़ौली जी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी शिक्षाएँ समाज को सत्य, धर्म, नैतिकता, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनकी अमर कृति रामायण भारतीय संस्कृति, आदर्श जीवन मूल्यों और मर्यादा का अनुपम प्रतीक है। महर्षि वाल्मीकि जी के विचार आज भी समाज में सामाजिक समरसता, सद्भाव और जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम एक ऐसे समाज का निर्माण कर सकते हैं, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और आगे बढ़ने का अवसर मिले। उनकी शिक्षाएँ हमें समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम में सोनीपत नगर निगम के मेयर श्री राजीव जैन जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान प्रधान श्री संजय चौधरी जी, श्री कृष्ण एसआई जी, एडवोकेट श्री सौरव चौधरी जी, श्री संजय चावरिया जी, पूर्व प्रधान यूनियन श्री अजीत रिढ़लान जी, श्री धर्मबीर बोहत जी एवं श्री जयवीर गेहलावत जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!