Friday, October 16, 2026
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापानीपतहरियाणा

सर्वोच्च न्यायालय ने शर्त के साथ ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सर्वोच्च न्यायालय ने शर्त के साथ ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को इंडिया अलायंस को बड़ी राहत दी है। अदालत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के नेताओं की याचिका पर भारत निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी कर दिया है। इस याचिका के जरिए भारत में चल रही SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया और मतदाताओं के नाम काटे जाने को चुनौती दी गई थी।
गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, राकांपा एसपी की नेता सुप्रिया सुले, शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत, भाकपा के डी राजा और कुछ अन्य नेता भी इस याचिका में शामिल हैं।
*सुप्रीम कोर्ट ने मांगा है जवाब*
विपक्षी नेताओं की तरफ से दी गई याचिका पर भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला की बेंच सुनवाई कर रही थी। बेंच ने चुनाव आयोग याचिकाओं पर मुख्य चुनाव आयुक्त और आयोग से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने कहा, ‘हम नोटिस जारी कर रहे हैं और इसे पहले से लंबित मामलों के साथ टैग कर रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग की तरफ से कोई इस नोटिस को ले। नहीं तो उन्हें भेजा जाए।’
बार एंड बेंच के अनुसार, कोर्ट ने कहा है कि वह एक याचिकाकर्ता के आचरण पर सफाई मांगेंगे। हालांकि, इस दौरान यह नहीं कहा गया कि किस नेता से सवाल पूछे जाएंगे। कोर्ट ने कहा, ‘नोटिस जारी कर दिया है, लेकिन उससे पहले एक आपत्ति है। हम अगली सुनवाई पर एक याचिकाकर्ता से उनके आचरण के बारे में पूछना चाहेंगे। नोटिस जारी करने का मतलब यह नहीं है कि हम किसी चीज की निंदा कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘याचिकाकर्ताओं में से एक के संबंध में नोटिस को फिलहाल अस्थायी तौर पर स्वीकार किया जाएगा। शर्त है कि वह अपने आचरण के बारे में सफाई पेश करेगा।’
*याचिका में क्या थीं नेताओं की मांग*
याचिका के जरिए निर्देश देने की मांग की गई है कि रिटायर्ड जज और एक्सपर्ट्स की एक स्वतंत्र जांच समिति का गठन किया जाए। विपक्ष का कहना है कि ताकि इसके जरिए एसआईआर में कटे नामों का ऑडिट किया जा सके। याचिका में निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि बगैर नोटिस और सुनवाई के किसी का भी नाम न काटा जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि आगामी चुनावी राज्यों में पात्र लोगों को कानून के हिसाब से आखिरी तारीख तक सूची में नाम शामिल कराने की अनुमति मिले।
*जमकर हुए थे प्रदर्शन*
6 अक्टूबर से ही दिल्ली की सड़कों पर INDIA अलायंस एक्शन मोड में नजर आ रहा था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्षी दलों के सांसदों ने पहले दिन मार्च निकाला, दूसरे दिन धरना किया था। इसके बाद से लगातार पार्टियां प्रदर्शन कर रहीं हैं। राहुल ने हाल ही में कहा गया है कि आगे बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!