चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मनवीर सैनी की बेटी भाविका ने बढ़ाया चंडीगढ़ औऱ हरियाणा का मान / ब्रिटेन के प्रतिष्ठित चार वर्षीय पीएचडी कार्यक्रम में हुआ चयन*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मनवीर सैनी की बेटी भाविका ने बढ़ाया चंडीगढ़ औऱ हरियाणा का मान / ब्रिटेन के प्रतिष्ठित चार वर्षीय पीएचडी कार्यक्रम में हुआ चयन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- चंडीगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार मनवीर सैनी और उनके परिवार तथा मीडिया परिवार के लिए यह उपलब्धि गर्व का अवसर लेकर आई है, जिसने पूरे परिवार के साथ-साथ हरियाणा का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। सैनी की छोटी बेटी भाविका सैनी का चयन ब्रिटेन के प्रतिष्ठित Centre for Doctoral Training (CDT) के चार वर्षीय संरचित पीएचडी कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम मुख्य रूप से UK Research and Innovation (UKRI) द्वारा वित्त पोषित है।
20 शोधार्थियों के समूह में सबसे कम उम्र की
भाविका की उपलब्धि की खास बात यह है कि CDT के लिए चयनित 20 शोधार्थियों के समूह में वह सबसे कम उम्र की शोधार्थी हैं। इतना ही नहीं, उपलब्ध जानकारी के अनुसार पूरे दक्षिण एशिया, भारत और हरियाणा से चयनित वह एकमात्र शोधार्थी हैं। भाविका ने इसी वर्ष जुलाई में प्रतिष्ठित IISER भोपाल से Earth and Environmental Sciences में BS-MS की डिग्री हासिल की है। पढ़ाई के दौरान उन्होंने पर्यावरण एवं पृथ्वी विज्ञान के क्षेत्र में अपनी विशेष रुचि और प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा उन्होंने National Institute of Oceanography, Goa में समुद्री जीवन से संबंधित विशेष अध्ययन भी किया है।

