भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के पिता पूर्व सीएम भजन लाल पर दिए बयान में मर्यादा की रेखा लांघने वाली राज्यसभा सांसद के खिलाफ थाने में शिकायत*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई के पिता पूर्व सीएम भजन लाल पर दिए बयान में मर्यादा की रेखा लांघने वाली राज्यसभा सांसद के खिलाफ थाने में शिकायत*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल पर कथित विवादित टिप्पणी को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा की राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा के खिलाफ बिश्नोई समाज और कुलदीप बिश्नोई के समर्थकों ने आदमपुर थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि सांसद ने राजनीतिक द्वेष के चलते अपमानजनक बयान दिया, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने पुलिस से सांसद के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, 24 अप्रैल को पंचकूला में नगर निगम चुनाव के दौरान एक जनसभा में रेखा शर्मा ने पूर्व सीएम भजनलाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि ये नेता “बदमाशी करके चुनाव जीतते रहे हैं।” बयान के वायरल होते ही बिश्नोई समाज और भजनलाल समर्थकों में रोष फैल गया। मामले को लेकर हिसार में बिश्नोई समाज की एक विशेष पंचायत भी आयोजित की गई, जिसमें सांसद को 5 दिन के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने का अल्टीमेटम दिया गया था। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि तय समयसीमा के बावजूद सांसद की ओर से कोई माफी या स्पष्टीकरण नहीं आया, जिसके बाद अब कानूनी रास्ता अपनाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि चौधरी भजनलाल केवल एक नेता नहीं बल्कि 36 बिरादरी के सम्मानित जननायक रहे हैं। उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करोड़ों समर्थकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। वहीं, बिश्नोई समाज ने इसे मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कहा कि उनके 21 नियमों के अनुसार किसी की निंदा करना धर्म विरुद्ध है. उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद ने अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने के लिए ऐसे बयान दिए हैं। अब इस मामले में प्रशासन के रुख और भाजपा नेतृत्व की प्रतिक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
*विधायक बेटे ने भेजा लीगल नोटिस*
पूर्व सीएम के बेटे कुलदीप बिश्नोई ने भी इस पर प्रतिक्रिया और एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, जब मर्यादा की ‘रेखा’ लांघी जाती है, जब भाषा की ‘रेखा’ लांघी जाती है, जब सभ्यता की ‘रेखा’ लांघी जाती है, तब मचलता है समंदर और शहरों में तबाही आती है, सम्भलना मुश्किल होता है जब ज्वालामुखी फट जाती है। वहीं, भजनलाल के दूसरे बेटे पंचकूला से विधायक चंद्रमोहन ने उन्हें लीकल नोटिस भेजा है।

