चंडीगढ़ प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ प्रेस क्लब में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- चंडीगढ़ प्रेस क्लब, सेक्टर-27 में तीज उत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज की खुशियां मनाईं और पंजाबी संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गिद्धा इंस्ट्रक्टर गुरदीप कौर जी रहीं। उन्होंने तीज के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने महिलाओं को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गिद्धा, लोकगीत, बोलियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए तीज के पारंपरिक रंगों और पंजाबी विरसे को जीवंत किया। पूरे कार्यक्रम में खुशी, उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
इस तीज उत्सव का आयोजन अमनदीप कौर, भारती वर्मा, वरिंदर रानी और सरबजीत कौर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ पंजाबी संस्कृति, लोक परंपराओं और तीज के पारंपरिक उत्साह को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मुख्य अतिथि गुरदीप कौर जी का विशेष आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं एवं सहयोगियों का धन्यवाद किया गया। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर समाज में हमारी लोक विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

