*MLA नरेश सेलवाल ने सम्पादक राणा ओबराय को सीधी बातचीत में कहा भाजपा के राज में 350 विद्यार्थियों के स्कूल में सिर्फ 2 टीचर / सरकार अंधकारमय बनाना चाहती हैं बच्चों का भविष्य*
*MLA नरेश सेलवाल एव सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*MLA नरेश सेलवाल ने सम्पादक राणा ओबराय को सीधी बातचीत में कहा भाजपा के राज में 350 विद्यार्थियों के स्कूल में सिर्फ 2 टीचर / सरकार अंधकारमय बनाना चाहती हैं बच्चों का भविष्य*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- कांग्रेस MLA नरेश सेलवाल ने सम्पादक राणा ओबराय से फोन पर हुई सीधी बातचीत में बताया भाजपा के राज में बच्चों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने कहा मेरे हल्के के गांव गैबीपुर के राजकीय मॉडल प्राथमिक स्कूल में इस समय सिर्फ 2 टीचर और एक क्लर्क है। जब कि इस स्कूल के लिए 16 टीचर औऱ एक क्लर्क की पोस्ट सेंक्शन है।उन्होंने बताया डेपुटेशन पर आए हुए 6 शिक्षकों को भी विभाग ने वापस भेज दिया। सेलवाल ने बताया जब मैं डीईओ से मिला तो उन्होंने कहा डेपुटेशन पर आए 6 शिक्षको को वापिस भेजने के आदेश सरकार के है। इसलिए मैं कुछ नही कर सकता औऱ फिर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने यहां से इन शिक्षकों को वापस मूल स्थान पर भेज दिया। सेलवाल ने कहा टीचर न होने से बच्चों की पढ़ाई पर बहुत बड़ा संकट आ गया है। विधायक ने कहा कि अभिभावको को भी चिंता सताने लगी है कि अब उनके बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा। विधायक नरेश सेलवाल ने मौजूदा भाजपा की नायब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा सरकार चाहती ही नहीं कि ग्रामीण बच्चे शिक्षा ग्रहण करे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा अगर इंडिया नहीं पढ़ेगा तो आगे कैसे बढ़ेगा। सेलवाल ने सरकार से मांग की है कि सभी सरकारी स्कूलों में स्थायी शिक्षकों की तुरंत प्रभाव से नियुक्ति की जाए। ताकि शिक्षकों के अभाव में किसी बच्चों की शिक्षा पर उलट प्रभाव न पड़े।

