*नायब सरकार की मजबूत खेल नीति औऱ खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम के कारण हरियाणा ने विदेश में बजाया भारत का डंका ; सुभाष चन्द्र*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*नायब सरकार की मजबूत खेल नीति औऱ खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम के कारण हरियाणा ने विदेश में बजाया भारत का डंका ; सुभाष चन्द्र*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने अदम्य साहस, अनुशासन और अथक परिश्रम के दम पर एक बार फिर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों पर भाजपा नेता सुभाष चंद्र ने कहा कि यह सफलता केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि हरियाणा सरकार की दूरदर्शी और मजबूत खेल नीति का भी प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदकों पर अपना दमदार कब्जा जमाकर यह साबित कर दिया है कि यह प्रदेश आज भी खिलाड़ियों, सैनिकों और किसानों की भूमि के रूप में पूरे देश में अपनी अलग पहचान रखता है।
सुभाष चंद्र ने कहा कि हरियाणा की खेल क्रांति की मजबूत नींव पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रखी थी। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता, रिकॉर्ड नगद पुरस्कार, आधुनिक खेल स्टेडियम, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण, खेल नर्सरी, खेल छात्रवृत्तियां और पारदर्शी चयन प्रणाली जैसी ऐतिहासिक पहल ने प्रदेश के युवाओं में खेलों के प्रति नया विश्वास पैदा किया। यही कारण है कि हरियाणा के गांव-गांव से निकल रही प्रतिभाएं आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का तिरंगा बुलंद कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस खेल मॉडल को और अधिक गति देते हुए खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया है। प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है, नए प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जा रहे हैं और खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहन देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य स्पष्ट है कि हरियाणा का प्रत्येक प्रतिभाशाली खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में पीछे न रह जाए।
सुभाष चंद्र ने कहा कि हरियाणा की यह उपलब्धि संयोग नहीं, बल्कि वर्षों की सुनियोजित नीति, मजबूत इच्छाशक्ति और खिलाड़ियों के पसीने का परिणाम है। प्रदेश के खिलाड़ी आज ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार देश के लिए पदक जीत रहे हैं। यह सिलसिला बताता है कि यदि खिलाड़ियों को सही वातावरण, सम्मान और अवसर मिले तो वे दुनिया के किसी भी मंच पर भारत का गौरव बढ़ा सकते हैं।
उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने नई पीढ़ी को यह संदेश दिया है कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में हरियाणा के खिलाड़ी और भी अधिक स्वर्णिम इतिहास रचेंगे तथा भारत को विश्व खेल मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
सुभाष चंद्र ने कहा कि हरियाणा की पहचान केवल खेती तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह प्रदेश अब खेल महाशक्ति के रूप में भी पूरे देश के लिए प्रेरणा बन चुका है। सरकार की मजबूत खेल नीति और खिलाड़ियों के अटूट हौसले का यह संगम आने वाले समय में हरियाणा को विश्व खेल जगत में और अधिक गौरव दिलाएगा।

