Saturday, July 18, 2026
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

नायब की नई सोच से शिक्षा में होगा सुधार / 19 जुलाई को ऑनलाइन सीएम से जुड़ेंगे हरियाणा के सभी सरकारी स्कूल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नायब की नई सोच से शिक्षा में होगा सुधार / 19 जुलाई को ऑनलाइन सीएम से जुड़ेंगे हरियाणा के सभी सरकारी स्कूल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार ने स्कूल प्रबंधन समितियों (एस.एम.सी.) को शिक्षा व्यवस्था से और अधिक जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 19 जुलाई को राज्यभर की स्कूल प्रबंधन समितियों के साथ सीधा संवाद करेंगे।
इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार 19 जुलाई को दोपहर 1 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण हर जिले के सरकारी स्कूलों तक किया जाएगा। हर जिले से एक
चयनित स्कूल की स्कूल प्रबंधन समिति मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करेगी, जबकि प्रदेश की अन्य सभी एस. एम. सी. ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगी।
विभाग ने जिला परियोजना समन्वयकों को कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। परियोजना कार्यालय कार्यक्रम में शामिल होने वाले एस.एम.सी. सदस्यों की संख्या का विवरण जुटाकर विभाग को उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही जिला स्तर पर चयनित स्कूल की एस.एम.सी. के साथ पहले से बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई जाएगी और तकनीकी तैयारियां पूरी कराई जाएंगी। विभाग ने बताया कि कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन लिंक हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से उपलब्ध करवाया जाएगा। इसी लिंक के माध्यम से प्रदेशभर के सरकारी स्कूल कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!