*बिहार एवं हरियाणा के बीच शुरु होगी अंतरराज्यीय बस सेवा/ दोनों सरकारो के अधिकारियों ने अंतरराज्यीय बस परिचालन समझौते पर किए हस्ताक्षर*
“राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*बिहार एवं हरियाणा के बीच शुरु होगी अंतरराज्यीय बस सेवा/ दोनों सरकारो के अधिकारियों ने अंतरराज्यीय बस परिचालन समझौते पर किए हस्ताक्षर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*बीएसआरटीसी के छह प्रमंडलों से हरियाणा के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यावसायिक शहरों तक मिलेगी सीधी बस सेवा*
*लाखों प्रवासी बिहारवासियों को मिलेगा सुरक्षित, आरामदायक एवं किफायती यात्रा का विकल्प*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बिहार सरकार ने राज्य के यात्रियों, विशेषकर हरियाणा में कार्यरत प्रवासी बिहारवासियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दोनों राज्यों के बीच बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को हरियाणा में द्विपक्षीय इकरारनामा पर हस्ताक्षर हुआ। इकरारनामे पर बिहार सरकार की ओर से राज्य परिवहन आयुक्त श्री आरिफ अहसन तथा हरियाणा सरकार की ओर से अपर मुख्य सचिव (परिवहन) श्री राजा शेखर वुंडरु ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्री अतुल कुमार वर्मा उपस्थित थे।
यह पहल माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व, परिवहन विभाग मंत्री श्री दामोदर रावत के मार्गदर्शन तथा परिवहन विभाग के सचिव श्री राजकुमार के निर्देशन में साकार हुई है। इस समझौते के तहत दोनों राज्यों के बीच बस सेवाओं का संचालन हो सकेगा तथा विशेष रूप से हरियाणा में कार्यरत प्रवासी बिहारवासियों को किफायती दरों पर बेहतर बस सेवा उपलब्ध होगी।
*इन शहरों के बीच चलेगी आधुनिक एसी बस सेवा*
द्विपक्षीय समझौते के तहत बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के छह प्रमंडलों पटना, पूर्णिया, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा एवं भागलपुर से हरियाणा के गुरुग्राम, अंबाला, सोनीपत, पानीपत सहित अन्य निर्धारित शहरों के लिए आधुनिक वातानुकूलित (एसी) बसों का नियमित परिचालन किया जाएगा। इन बसों का

