Tuesday, June 16, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

भाजपा संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर हो सकता है बड़ा फेरबदल / कुछ मंत्रियो की होगी छुट्टी / संगठन में दी जा सकती हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर हो सकता है बड़ा फेरबदल / कुछ मंत्रियो की होगी छुट्टी / संगठन में दी जा सकती हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- भाजपा की केंद्रीय टीम में फेरबदल की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एक अहम बैठक की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और पार्टी व आरएसएस के बीच मुख्य समन्वयक की भूमिका निभा रहे अरुण कुमार भी मौजूद थे।
भाजपा की ओर से इस बैठक के बारे में कोई बयान जारी नहीं हुआ, लेकिन पार्टी सूत्रों ने बताया कि बैठक में पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में फेरबदल समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। जनवरी में भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभालने वाले नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी की नई केंद्रीय टीम इसी महीने घोषित की जा सकती है और इसमें वरिष्ठ व युवा नेताओं का मिश्रण होने की संभावना है। सूत्रों ने यह भी बताया कि कुछ ऐसे नेता जो सरकार में पदों पर हैं, उन्हें पार्टी में स्थानांतरित कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!