Wednesday, June 17, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी और कांग्रेस के बाद धनवान पार्टी /2024-25 में टीएमसी की एक हजार से करोड़ से ज्यादा थी कुल संपत्ति!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, बीजेपी और कांग्रेस के बाद धनवान पार्टी /2024-25 में टीएमसी की एक हजार से करोड़ से ज्यादा थी कुल संपत्ति!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राज्यसभा से 3 सांसदों का इस्तीफा, लोकसभा में 19 सांसद बागी और विधानसभा में भी 60 विधायकों का अलग गुट। 28 साल पुरानी तृणमूल कांग्रेस के टुकड़े होना तय हो गया है। दिल्ली और कोलकाता में बगावत से जूझ रही ममता बनर्जी के सामने पार्टी सिंबल खोने का खतरा भी मंडराने लगा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में जब विधायकों ने बागी तेवर दिखाए तो उन्होंने सतर्कता बरतते हुए पार्टी की सभी इकाइयां भंग कर दीं। विधानसभा में ऋतब्रत बनर्जी के अगुवाई वाली बागी गुट को विपक्ष की मान्यता मिल चुकी है। लोकसभा में बंटवारे के बाद असली तृणमूल और नकली तृणमूल की लड़ाई शुरू होगी। बागी पार्टी के चुनाव चिन्ह और फंड पर दावा करेंगे। तृणमूल कांग्रेस बीजेपी और कांग्रेस के बाद तीसरी ऐसी पार्टी है, जिसके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। 2024-25 में टीएमसी की कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई थी। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, टीएमसी के बैंक में करीब 681 करोड़ रुपये हैं, जबकि पार्टी ने करीब 250 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। पार्टी के पास सात करोड़ की अचल संपत्ति भी बताई जाती है। जिलों में बनाए गए टीएमसी के ऑफिस भी हैं, जिसकी वैल्यू भी करोड़ों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!