Saturday, June 13, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*हरियाणा के मंत्री गंगवा ने कहा 13 जून को अबोहर में होगा ओबीसी समाज का विशाल सम्मेलन / हरियाणा सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि / पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों करेंगे अध्यक्षता*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा के मंत्री गंगवा ने कहा 13 जून को अबोहर में होगा ओबीसी समाज का विशाल सम्मेलन / हरियाणा सीएम नायब सैनी होंगे मुख्य अतिथि / पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों करेंगे अध्यक्षता*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने जारी एक वीडियो में बताया पंजाब के अबोहर में 13 जून को एक विशाल ओबीसी समाज सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया पंजाब भाजपा के प्रधान केवल सिंह ढिल्लों कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री मंगवा ने बताया पंजाब से नशा समाप्त करने के लिए और युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर देने के लिए अबोहर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। गंगवा ने पंजाब वासियों से अपील करते हुए कहा यदि आप लोग प्रदेश को नशा मुक्त बनाना चाहते हैं तो इस ओबीसी समाज सम्मेलन में शामिल होकर हमारे मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित भाजपा नेताओं को जरूर सुने। उन्होंने पंजाब वासियों से अपील करते हुए कहा आप सब पीएम मोदी औऱ भाजपा का साथ दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!