Friday, May 22, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

सुरजेवाला और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र के नेतृत्व में कैथल में कांग्रेस का हल्ला बोल / बढ़ती महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सुरजेवाला और प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र के नेतृत्व में कैथल में कांग्रेस का हल्ला बोल / बढ़ती महंगाई और पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कैथल ;- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल, सीएनजी व रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के https://www.facebook.com/share/v/1CX5ZbxRZT/
विरुद्ध कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष रामचन्द्र गुर्जर ढांड की अध्यक्षता में रोष प्रदर्शन किया। हरियाणा शहीद स्मारक पर धरना देकर शुरू हुए इस आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरने के बाद जिला सचिवालय तक मार्च निकाला गया और जिला उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा गया। मुख्यातिथि के तौर पर प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला व हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस रोष प्रदर्शन का नेतृत्व किया। राज्यसभा सदस्य कर्मबीर बौद्ध, पूर्व विधायक जसबीर मलौर, पूर्व सीपीएस सुल्तान सिंह जड़ौला, कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने रेहड़ी पर सिलेंडर रखकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह असफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। सबसे दुखद यह है कि हरियाणा के स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के बजाय बाहरी राज्यों के युवाओं को यहां नौकरियां दी जा रही हैं। नीट समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने से हजारों युवा निराश होकर आत्महत्या करने को मजबूर हैं। हम इस अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतरे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हमने राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा है। सरकार को तुरंत इन मुद्दों पर संज्ञान लेना चाहिए।
*पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों से आमजन परेशान*
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मात्र 8 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुल 3.90 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई है। 15 मई को 3 और 19 मई को 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 99.37 प्रति लीटर और डीजल 91.86 प्रति लीटर पहुंच गया है। कई जगहों पर पेट्रोल 100 के पार चला गया है।
उन्होंने कहा कि सीएनजी पर भी दो बार हमला किया गया। 15 मई को 2 प्रति किलो और 17 मई को एक प्रति किलो बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की कीमत 91.50 प्रति किलो तक पहुंच गई है। इससे आटो-टैक्सी चालक, मध्यम वर्गीय परिवार और छोटे व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि 19 किलो कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में एक झटके में 993 की बढ़ोतरी कर दी गई। पुरानी कीमत 2078.50 से बढ़कर 3071.50 हो गई। यानि लगभग 50 प्रतिशतमहंगा। 5 किलो छोटू सिलेंडर में भी 261 की बढ़ोतरी हुई है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब औसतन 915 पहुंच गई है (गुरूग्राम में 921 और सिरसा में 953 तक)। इसके बावजूद बाजार में गैस उपलब्ध नहीं है और लंबी लाइनें लग रही हैं। ब्लैक में सिलेंडर 2,000 से 2,500 में बिक रहे हैं।
43 लाख रुपये का मुनाफा कमाया
सुरजेवाला ने सरकार पर आरोप लगाया कि 2014 से 2025 तक पेट्रोल-डीजल से 43 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक जसबीर मलौर, पूर्व संसदीय सचिव सुल्तान जड़ौला, नरेश ढांडे, सुदीप सुरजेवाला, रामनिवास मित्तल, अश्विनी शोरेवाला, सुरेंद्र रांझा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जोरा सिंह सिनंद, राजकुमार बेनीवाल, कविराज शर्मा, रणधीर राणा, सुशील शर्मा, दर्शन खनौदा, जोगिंद्र सैनी,, संजय भौरिया, बलजीत इंदल, सतीश गोयल, प्रदर्शन परुथी, बलिहार नौच, उषा शर्मा, अनीश गुप्ता, रणबीर सरपंच, कुलदीप दिल्लोंवाली मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!