Saturday, May 23, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

निर्वाचन आयोग 18 जून को राज्यसभा की 24 सीटो के लिए करवाएगा चुनाव / जानिए राज्यसभा में कितनी कितनी हो जाएगी कांग्रेस औऱ भाजपा के सदस्यों की संख्या*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
निर्वाचन आयोग 18 जून को राज्यसभा की 24 सीटो के लिए करवाएगा चुनाव / जानिए राज्यसभा में कितनी कितनी हो जाएगी कांग्रेस औऱ भाजपा के सदस्यों की संख्या*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राज्यसभा की 24 सीट के लिए निर्वाचन आयोग 18 जून को चुनाव कराएगा। दो सीटों पर उपचुनाव भी होंगे। इस चुनाव से उच्च सदन के अंकगणित में ज्यादा बदलाव के आसार नहीं हैं। राजनीतिक समीकरण बनने पर भाजपा को अधिकतम एक सीट और कांग्रेस को दो सीटों का लाभ हो सकता है। एनडीए को भी दो सीटों का लाभ होने की संभावना बन रही है। हालांकि, क्षेत्रीय दलों के समीकरण इससे प्रभावित होंगे।
निर्वाचन आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह समेत राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल आगामी दो महीने में समाप्त होने के मद्देनजर उच्च सदन की 24 सीट के लिए चुनाव कराने की शुक्रवार को घोषणा की। 18 जून को होने वाले चुनाव में आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की चार-चार सीट, मध्य प्रदेश और राजस्थान की तीन-तीन सीट, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम की एक-एक सीट शामिल हैं।
महाराष्ट्र और तमिलनाडु से राज्यसभा की एक-एक सीट के लिए उपचुनाव भी होगा। जिन 26 सीटों के लिए चुनाव एवं उपचुनाव हो रहा है उनमें एनडीए के पास 18 सीटें हैं और इनमें भी 12 सीटें भाजपा की हैं। इसके अलावा चार सीटें कांग्रेस, तीन वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और एक झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पास हैं। भाजपा की खाली होने वाली सीटों में गुजरात से तीन, कर्नाटक, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान से दो-दो और अरुणाचल प्रदेश, झारखंड और मणिपुर से एक-एक सीट शामिल हैं।
विधानसभाओं के दलीय आंकड़ों को देखते हुए कर्नाटक से कांग्रेस के तीन राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हो सकते हैं। इसी तरह मध्य प्रदेश और राजस्थान से उसके एक-एक उम्मीदवार चुने जा सकते हैं। झारखंड में कांग्रेस, झामुमो और अन्य सहयोगी दलों के कुल 56 विधायक हैं। इस आधार पर उन्हें राज्यसभा की दोनों सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस झामुमो से राज्यसभा की एक सीट मांग सकती है। यदि ऐसा होता है तो वह कुल छह सीटें हासिल कर सकती हैं। कांग्रेस के 29 सदस्य हैं, जिनमें चार सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उसके पांच सदस्य चुनकर आ सकते हैं। ऐसे में उसके 30 सदस्य होने की संभावना है। अगर झामुमो से एक सीट मिलती है तो 31 हो सकते हैं यानी दो सीटों का लाभ।
भाजपा के 12 सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। विधानसभाओं के संख्या बल के आधार पर भाजपा के कुल 11 सदस्य निर्वाचित हो सकते हैं। ऐसे में उसे एक सीट का नुकसान हो सकता हैं। अभी राज्यसभा में एनडीए के 147 सदस्य हैं, जिनमें भाजपा की सदस्य संख्या 113 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!