हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस जयबीर आर्य हुए सेवानिवृत्त / मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कुशल अधिकारी बताते हुए स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित / मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा ने जयबीर आर्य को बताया कुशल प्रशासक*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस जयबीर आर्य हुए सेवानिवृत्त / मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कुशल अधिकारी बताते हुए स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित / मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा ने जयबीर आर्य को बताया कुशल प्रशासक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- लंबे समय से अनेक पदो पर रहते हुए हरियाणा प्रदेश के लोगो की सेवा करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जयबीर सिंह आर्य आज रिटायर्ड हो गए। जयबीर आर्य की रिटायरमेंट
पार्टी के अवसर पर उनके एक साथी अधिकारी ने लिखा *मेरे बड़े भाई, आईएएस अधिकारी व प्रशासनिक सक्षमता की प्रतिमूर्ति, श्री जयबीर सिंह आर्य की सेवानिवृत्ति से आया शून्यक कभी भी नहीं भरेगा!*
पार्टी के अवसर पर सौभ्य, मिलनसार व्यक्तित्व के धनी आईएएस जयबीर सिंह आर्य को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति चिन्ह भेंट कर
सम्मानित किया। हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने जयबीर आर्य के बारे में लिखा की आप हरियाणा के बेहतरीन अफसर रहे हैं जिन्होंने प्रदेश की तरक्की और उन्नति के लिए बहुत कुछ किया। इस अवसर पर अनेकों अन्य आईएएस अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक बेहतरीन प्रशासक बताया। वही हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा तथा आयोग के सदस्यों ने भी आईएएस जयबीर आर्य के कार्यकाल की दिल खोलकर प्रशंसा की और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कुछ दिन पहले जयबीर आर्य आईएएस को चाहने वाले हरियाणा के पूर्व आईएएस तथा एचसीएस अधिकारियों ने उनकी शान में एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था।

