करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस ने खेला दांव / 60 वादों के घोषणा पत्र में सड़क, पानी के अलावा घोटालों की जांच का भी ऐलान*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में होने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस ने खेला दांव / 60 वादों के घोषणा पत्र में सड़क, पानी के अलावा घोटालों की जांच का भी ऐलान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- निकाय चुनाव में भाजपा के सामने ताल ठोक रही कांग्रेस ने रविवार को घोषणा पत्र जारी किया। चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने संयुक्त रूप से जनता से वादों का पत्र जारी किया। पार्टी ने पीपीपी, एनडीसी, सफाई, पानी, सड़क, सुरक्षा, कचरा प्रबंधन, पारदर्शिता, पार्किंग, महिला सुविधाएं, स्ट्रीट वेंडिंग, गांवों विकास और डिजिटल सेवाओं से जुड़े 60 वादे किए हैं। भाजपा विधानसभा के विशेष सत्र के बाद मंगलवार को घोषणा पत्र जारी कर सकती है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि घोषणापत्र जनता से बातचीत कर सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। राव नरेंद्र ने कहा कि सत्ता में आने पर घोटालों की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) और एनडीसी की प्रक्रिया को आसान बनाने का वादा किया है। शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाने, पार्कों व ग्रीन बेल्ट का सौंदर्यीकरण करने और प्रमुख चौराहों को बेहतर करने, रिहायशी इलाकों से दूर कचरा प्रबंधन संयंत्र स्थापित करने और घर-घर कचरा उठाने की व्यवस्था तय समय पर होगी और लापरवाही पर जिम्मेदारी तय होगी। कॉलोनियों में पेयजल, सीवरेज और जल निकासी को दुरुस्त करने, पाइपलाइन सिस्टम को बदलने और जलभराव का स्थायी समाधान करने का वादा किया गया है। शहरों में जगह-जगह आरओ व वाटर कूलर लगाए जाएंगे। कांग्रेस ने शहरों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए बाजारों, पार्कों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का वादा किया है। टूटी सड़कों की मरम्मत, नई सड़कों का निर्माण, गलियों को पक्का करना और मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाना भी घोषणापत्र में शामिल है। महिला शौचालयों की संख्या बढ़ाने के साथ उनकी देखरेख बेहतर की जाएगी।
घोषणापत्र में सफाई कर्मचारियों की भर्ती, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुधारने, बेसहारा पशुओं के लिए आश्रय, डेयरी शिफ्टिंग, स्ट्रीट वेंडिंग जोन और कॉलोनियों को नियमित करने की नीति का वादा किया गया है। तीन दिन में एनडीसी, टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता, प्रॉपर्टी टैक्स सरलीकरण, शिकायतों के लिए एक प्लेटफॉर्म, लाइब्रेरी, ओपन जिम, शिशु गृह, रैन बसेरे और गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास का भी वादा किया है।इस दौरान घोषणापत्र कमेटी की अध्यक्ष विधायक गीता भुक्कल, बीबी बतरा, आफताब अहमद, पंचकूला मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और अंबाला मेयर प्रत् कुलविंदर समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!