करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

गुरदासपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता/ ASI और होमगार्ड जवान का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर, 2 गिरफ्तार!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गुरदासपुर में पुलिस को मिली बड़ी सफलता/ ASI और होमगार्ड जवान का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर, 2 गिरफ्तार!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गुरदासपुर :- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड जवान की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह पुराना शाला इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक आरोपी की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, लेकिन उसने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल रणजीत को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गौरतलब है कि 22 फरवरी को गुरदासपुर के गांव आदियां स्थित पुलिस चौकी में एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के शव बरामद हुए थे। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। यह पुलिस चौकी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज कुछ दूरी पर स्थित है। उस समय चौकी पर यही 2 पुलिसकर्मी तैनात थे।
पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पहले आलिनंगल निवासी दिलावर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान आदियां गांव के रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह के नाम सामने आए थे, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में दोरांगला थाने के एसएचओ की सरकारी गाड़ी भी पलट गई। हालांकि पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जल्द ही मीडिया को विस्तृत जानकारी देंगे। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!