हरियाणा में ADGP रैंक के 2 IPS अधिकारी जल्द पदोन्नत होकर बनेंगे हरियाणा पुलिस के DGP*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में ADGP रैंक के 2 IPS अधिकारी जल्द पदोन्नत होकर बनेंगे हरियाणा पुलिस के DGP*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा पुलिस के 2 वरिष्ठ IPS अधिकारी आलोक मित्तल और डॉ. आशिंद्र सिंह चावला को जल्द ही DGP रैंक में पदोन्नति मिलने जा रही है। डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी ने दोनों अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी दे दी है। इस पदोन्नति संबंधी फाइल अब गृह सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही दोनों अधिकारियों को औपचारिक रूप से DG रैंक प्रदान कर दिया जाएगा।

