करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के दो HCS सेवानिवृत्त अधिकारी अमरदीप सिंह और सुभिता ढाका प्रमोट होने के बाद अब बने IAS!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के दो HCS सेवानिवृत्त अधिकारी अमरदीप सिंह और सुभिता ढाका प्रमोट होने के बाद बने IAS!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के दो HCS सेवानिवृत्त अधिकारी अमरदीप सिंह और सुभिता ढाका अब IAS के पद पर प्रमोट हुए हैं। दोनों एचसीएस अधिकारी अपनी सेवानिवृत्ति के बाद आईएएस बने हैं। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण कैट, की चंडीगढ़ पीठ के हस्तक्षेप के बाद यह फैंसला आया है। कैट ने दोनों अधिकारियों की याचिका पर उनके पक्ष में निर्णय सुनाया है। कैट के निर्णय के बाद केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने 2022 और 2023 बैच में दोनों एचसीएस अधिकारियों को प्रमोट करने का आदेश जारी किया है। दोनों अधिकारी लंबे समय से आइएएस के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया में शामिल थे। जुलाई 2025 में चयन कमेटी ने 2022 बैच में आठ और 2023 बैच में 10 रिक्तियों के लिए पदोन्नति की सिफारिश की थी, जिसे हरियाणा सरकार, केंद्र सरकार और केंद्रीय लोक सेवा आयोग ने पहली अगस्त को मंजूरी दी थी। इस बीच अमरदीप सिंह को सेवानिवृत्त हुए लगभग एक वर्ष और सुभिता ढाका को लगभग छह महीने बीत चुके थे। चूंकि एचसीएस अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष है, इसलिए दोनों का आइएएस प्रमोशन नोटिफिकेशन जारी नहीं हो सका। प्रमोशन में देरी से व्यथित होकर दोनों अधिकारियों ने कैट में याचिका दाखिल की। कैट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि एक तर्कसंगत और स्पष्ट आदेश जारी किया जाए, ताकि दोनों को उनका वैधानिक अधिकार मिल सके।कैट के आदेश के बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय की ओर से दोनों अधिकारियों के आइएएस प्रमोशन का आदेश जारी किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत अमरदीप सिंह को आइएएस के 2022 बैच में शामिल किया गया है। सुभिता ढाका को 2023 बैच मिला है। दोनों अधिकारियों की सेवा अवधि उनके रिटायरमेंट और नए आदेश के बीच के समय को शामिल करते हुए उनकी उम्र 60 वर्ष पूरी होने तक मानी जाएगी। इसी बीच नवनियुक्त IAS सुभीता ढाका ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह ही आईएएस के पद पर अपनी जॉइनिंग रिपोर्ट दे दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!