चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी पुष्पेंद्र सिटी ब्यूटीफुल को करेंगे नशा मुक्त / चंडीगढ़ की गलियों में अब नशे का सौदा नहीं बल्कि दिखेगी पुलिस की दबिश / चंडीगढ के सभी SHO को सख्त चेतावनी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी पुष्पेंद्र सिटी ब्यूटीफुल को करेंगे नशा मुक्त / चंडीगढ़ की गलियों में अब नशे का सौदा नहीं बल्कि दिखेगी पुलिस की दबिश / चंडीगढ के सभी SHO को सख्त चेतावनी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- सिटी ब्यूटीफुल के नाम से देश विदेश में विख्यात चंडीगढ़ को मानो किसी की नजर लग गयी हो। बेहतर पर्यावरण और साफ सफाई को लेकर पूरे देश मे लोग चंडीगढ़ का उदाहरण देते थे। हर माँ बाप का सपना होता था कि मेरा बेटा चंडीगढ़ में पढ़ने जाए, लेकिन अब इसके विपरीत है। क्योंकि चंडीगढ़ में नशा के सौदागरों ने अपना नेटवर्क खड़ा कर लिया है। अब पुलिस के डीजीपी पुष्पेंद्र कुमार ने शहर को नशा मुक्त बनाने की ठान ली है। उन्होंने अपने संकल्प को दोहराते हुए पुलिस अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की गलियों में अब नशे का सौदा नहीं बल्कि पुलिस की दबिश दिखेगी। शहर में ड्रग्स नशे का धंधा नहीं चलेगा। अगर किसी भी थाना क्षेत्र में ड्रग्स बिकता मिला तो संबंधित थाना एसएचओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस मुख्यालय में वीरवार देर शाम एक बैठक में डीजीपी ने कॉलोनी एरिया के सभी थाना प्रभारियों को चेताया कि ड्रग्स बेचने वाले बचेंगे नहीं और उन्हें संरक्षण देने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे। इस बैठक में एसएसपी, एसपी सिटी, पांच डीएसपी और 11 थानों के प्रभारी शामिल थे।

