भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद होगा हरियाणा अध्यक्ष मोहन बडौली के भाग्य का फैंसला/ बने रहेंगे या होगी छुट्टी!
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद होगा हरियाणा अध्यक्ष मोहन बडौली के भाग्य का फैंसला/ बने रहेंगे या होगी छुट्टी!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए राज्य अध्यक्षों का कोरम पूरा हो चुका है। अभी तक 37 राज्यों में से 23 राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। हरियाणा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से अलग रखे जाने की संभावना है, क्योंकी कोरम पूरा हो चुका है। ऐसी चर्चाओं ने जोर पकड़ा हुआ है कि हरियाणा भाजपा अध्यक्ष की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद होगी। क्योंकि 9 राज्यों में भाजपा अध्यक्षो की नियुक्ति हो चुकी है। इस परिस्तिथि को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि प्रदेशाध्यक्ष बडौली को भाजपा आलाकमान दोबारा संगठन की जिम्मेदारी सौंप सकती है। क्योंकि बडौली और सीएम सैनी की बहुत अच्छी अंडरस्टैंडिंग है। लेकिन यह बहुत जरूरी है कि भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा और सीएम के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सम्बंध कैसे होंगे।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए मोहन लाल बडौली के साथ साथ राज्य के अनेको नेता अध्यक्ष पद पाने की दौड़ में शामिल हैं। ऐसा भी सर्वविदित है कि भाजपा पार्टी का एक बड़ा धड़ा बडौली को अध्यक्ष पद से उतारने की पूरी कोशिश में लगा हुआ है। अब देखना यह है कि वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष बडौली के पास ही अध्यक्ष पद रहेगा या कोई दूसरा नेता बाजी जीतकर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष की बागडोर संभालेगा।
