करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

“कहीं खुशी, कहीं गम” पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल का मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद छलका दर्द! / संजीव अरोड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
“कहीं खुशी, कहीं गम” पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल का मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद छलका दर्द! / संजीव अरोड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार हो गया है। आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम हलके से नव निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। अरोड़ा को इंडस्ट्री और एनआरआई विभाग दिया गया है। पहले ये दोनों विभाग कुलदीप धालीवाल के पास थे। वहीं कुलदीप धालीवाल ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। धालीवाल से लगातार विभाग वापस लिए जा रहे थे। धालीवाल ने एक्स पर ट्वीट किया-अपने पंजाब के लोगों के भले के लिए मेरी मेहनत जारी है। धालीवाल ने कहा कि 2013 में अमेरिका की सिटिजनशिप छोड़कर आया था। तब से एक दिन छुट्टी नहीं ली है। विभागों व पद की परवाह नहीं है। पहले की तरह पंजाब के लिए काम करता रहूंगा।पहले पिछले सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार होना था, लेकिन राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की व्यस्तता के कारण इसे टाल दिया था।
Kuldeep Singh Dhaliwal
@KuldeepSinghAAP
·
फ़ॉलो करें
ਆਪਣੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਮੇਰੀ ਮਿਹਨਤ ਜਾਰੀ ਹੈ।
अपने पंजाब के लोगों के भले के लिए मेरी मेहनत जारी है #punjabcabinet #punjab*
मान के नेतृत्व में यह तीन साल के कार्यकाल के दौरान सातवां फेरबदल है। इससे पहले भी क्षेत्रीय समीकरणों और पार्टी प्रदर्शन के आधार पर बदलाव किए गए थे। अरोड़ा का मंत्री बनना पहले से ही तय था। इससे पहले पिछले साल सितंबर माह में मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ था और चार मंत्रियों की छुट्टी कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!