जगाधरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकप्रिय पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर का किया जोरदार स्वागत / गुर्जर ने कहा संगठन की मजबूती के लिए बूथ शक्ति केंद्र प्रमुखों की भूमिका अति महत्वपूर्ण*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जगाधरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकप्रिय पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर का किया जोरदार स्वागत / गुर्जर ने कहा संगठन की मजबूती के लिए बूथ शक्ति केंद्र प्रमुखों की भूमिका अति महत्वपूर्ण*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जगाधरी ;- हरियाणा के लोकप्रिय नेता तथा पूर्व शिक्षा एवं कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न विकास कार्यों, सरकार की योजनाओं व पार्टी संगठन की नीतियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बूथ प्रमुख, शक्ति केंद्र, मंडल स्तरीय, जिला स्तरीय, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तरीय कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें, इससे हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके विजन 2047 को सफल बनाने में कामयाब होंगे। गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जो विजन प्रदेश की जनता के सामने रखा है, वह निश्चित तौर पर हरियाणा को आगे ले जाने वाला है। पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए बूथ शक्ति केंद्र प्रमुखों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

