Sunday, September 15, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने संगठन में फेरबदल करते हुए प्रदेश में तूफानी दौरे का किया ऐलान*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने संगठन में फेरबदल करते हुए प्रदेश में तूफानी दौरे का किया ऐलान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला 21 दिन की फरलो पर जेल से बाहर हैं। बाहर निकलने के दो दिन बाद ही चौटाला ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल किया है। चौटाला ने विधायक नसीम अहमद को मेवात का और हेमराज जागलान को पानीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा हलका प्रधानों और शहरी प्रधानों में भी बदलाव किया है। हलका प्रधानों में भारत मढ़हान डबकोली को इंद्री, मनजीत सिंह साधु सिंह को अम्बाला कैंट, भगवंत सिंह सौंकड़ा को नीलोखेड़ी, सतप्रकाश बीसला को महम, ओमप्रकाश हुड्डा को सांपला, बलवान सिंह जमालपुर को बवानीखेड़ा, रणबीर उर्फ धीरा सरपंच को तोशाम, विनोद अरोड़ा को डबवाली, महावीर गुलिया बादली, जेपी सिंह को राई, जोगिंदर मलिक को बरौदा, बल्ली शेखावत सतनाली को महेंद्रगढ़, अजय खोसा को नारनौल, राजा राम गोलवा को नांगलचौधरी, कर्ण सिंह यादव को अटेली, कृष्ण यादव को पटौदी, बादशाहपुर के अटलवीर कटारिया, कलीराम खेदड़ को उकलाना, यशपाल बेरवाल भाटला को हांसी और रघुविन्दर को बरवाला का हलका प्रधान बनाया गया है। वहीं जसविंदर सिंह बिन्दु को कालांवाली का दूसरा हलका प्रधान बनाया गया है। चौटाला ने इसके अतिरिक्त शहरी प्रधानों की भी नियुक्तियां की हैं जिसमे रोहित कश्यप को इंद्री, यशपाल तनेजा को फतेहाबाद, सतीश सैनी को महम, रोहतक का अमरजीत कपूर उर्फ नीटू, भिवानी में अनिल कठपालिया, सियाराम आंतिल को सोनीपत, शमशेर कटारिया को गुरुग्राम, बलराज गर्ग को उकलाना, राजू शर्मा को हांसी और जगदीश घिराय को बरवाला का शहरी प्रधान बनाया गया है। चौटाला ने इसके अलावा तीन युवा जिला संयोजकों की भी नियुक्ति की है। जिसमें मनजीत खैरी को हिसार, मनवीर लाम्बा को रेवाड़ी और राजेश यादव को महेंद्रगढ़ का युवा जिला संयोजक बनाया गया है।
इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला 11 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक प्रदेशभर का दौरा कर जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। जिसमे 11 फरवरी को लाडवा, यमुनानगर, अम्बाला। 12 को कैथल, करनाल, पंचकूला। 14 तारीख को फतेहाबाद। 15 को सिरसा और हिसार। 16 फरवरी नारनौल, रेवाड़ी। 17 को दादरी, भिवानी। 18 को जींद व रोहतक। 19 को मेवात, पलवल और 20 फरवरी को सोनीपत, झज्जर और गुरुग्राम में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दरअसल जींद चुनाव मे नतीजों के बाद दुष्यंत चौटाला की पार्टी लगातार संगठन का विस्तार कर रही है और उसमें जो पदाधिकारी बनाये जा रहे हैं वो ज्यादातर इनेलो से ही हैं। अब चौटाला बाहर आये हैं तो वो संगठन में विस्तार और फेरबदल कर एक बार पार्टी में जान फूकने की कोशिश करेंगे। इसके अलावा चौटाला की ओर से अगले 10 दिन में पूरे प्रदेश में घूमकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने की भी कोशिश की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!