Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन ने विभाग के 159 अधिकारियों के किये तबादले, सब इंस्पेक्टर बबीता बल होगी सेक्टर 12, PGI चौकी इंचार्ज*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन ने विभाग के 159 अधिकारियों के किये तबादले, सब इंस्पेक्टर बबीता बल होगी सेक्टर 12, PGI चौकी इंचार्ज*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन ने 159 कर्मचारियों का तबादला किया है। जारी की गई सूची में 22 कर्मचारियों को लाइन हाजिर भी किया है। PGI की चौकी इंचार्ज चंद्रमुखी को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस के कई मुलाजिम को लाइन से निकाल कर थानों में भी लगाया गया है।
पुलिस के अधिकारी इन तबादलों को एक सामान्य प्रक्रिया बता रहे हैं। 24 घंटे के अंदर इन आदेशों के कंप्लायंस की रिपोर्ट पुलिस हेडक्वार्टर में देने के भी आदेश दिए गए हैं।
चंडीगढ़ पुलिस द्वारा किए गए तबादलों में सबसे ज्यादा चर्चित तबादला PGI चौकी इंचार्ज चंद्रमुखी का बताया जा रहा है। क्योंकि उनके साथ-साथ चौकी की ही दो अन्य मुलाजिम रितु और स्वाति यादव को भी लाइन हाजिर किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों पीजीआई में हुई कुछ घटनाओं के बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया है। हालांकि PGI चौकी इंचार्ज चंद्रमुखी पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी। आधिकारिक तौर पर उनको लाइन हाजिर करने की वजह उनकी बीमारी ही बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!