करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

अभय चौटाला का दावा पूर्व सीएम ओपी चौटाला या मैं लड़ूंगा उचाना से MLA का चुनाव बीरेंद्र सिंह व दुष्यंत चौटाला का निकालेंगे वहम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अभय चौटाला का दावा पूर्व सीएम ओपी चौटाला या मैं लड़ूंगा उचाना से MLA का चुनाव बीरेंद्र सिंह व दुष्यंत चौटाला का निकालेंगे वहम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जींद ;- इनेलो के ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सीएम मनोहरलाल अब ठेकेदार हो गए हैं। प्रदेश में 15 करोड़ से ज्यादा के टेंडर अब खुद खोलने लगे हैं। इसमें भी बहुत बड़ा घोटाला है। वहीं 2024 में उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला चुनाव लड़ेंगे। यदि कोई कानूनी अड़चन आई तो फिर वह खुद विधानसभा चुनाव उचाना कलां से लड़ेंगे। चौधरी बीरेंद्र सिंह व दुष्यंत चौटाला का वहम निकाल देंगे। अभय सिंह चौटाला यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकारी कामों के ठेकों को लेकर सीएम मनोहर लाल ने नई व्यवस्था बनाई है। पहले टेंडर संबंधित विभाग के इंजीनियर इन चीफ द्वारा खोले जाते थे। अब एक से पांच करोड़ तक के टेंडर मुख्य अभियंता खोलतते हैं। पांच से 15 करोड़ तक के टेंडर मंत्री और 15 करोड़ से ज्यादा के टेंडर खुद सीएम खोलते हैं। पहली बार कोई मुख्यमंत्री ठेकेदार बने हैं। मुख्यमंत्री पहले ठेके की राशि कम करवाने का श्रेय लेते हैं और बाद में उसमें हिस्सा तय हो जाता है। उन्होंने सवाल किया कि तीन साल में जितने भी ठेके ज्यादा रेट पर दिए गए, क्या उनकी जांच करवाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि अंबाला में स्टेडियम निर्माण में 15 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। लूट का नया जरिया सीएम और मंत्री द्वारा ठेके खोलने की नई व्यवस्था को बनाया गया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर सवाल उठाते हुए अभय सिंह ने कहा कि गुजरात की कंपनी को ठेका दिया गया है।
केवल एक आईएएस अधिकारी इसे सरकार की तरफ से देखते हैं। बाकी सारा काम आरएसएस के लोग करते हैं, जो अपने लोगों को भर्ती करते हैं। निगम में पद निकाले बिना परीक्षा ली जाती है, और फिर आरएसएस के लोग अपने लोगों की भर्ती निगम में करते हैं। इनेलो सत्ता में आने पर इस निगम को भंग करेगी और इसमें काम करने वालों को नौकरी से बाहर करेगी।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पहले बीरेंद्र सिंह ने सीएम बनने के नाम पर ठगा। वह कभी सीएम नहीं बन पाए। पिछले चुनाव में दुष्यंत चौटाला ने खुद को सीएम प्रत्याशी बताकर उचाना के लोगों के वोट लिए और उपमुख्यमंत्री बन गए। अब तक इन दोनों ने उचाना के लोगों को सीएम के नाम पर ठगा है। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला को चुनाव लड़ने की इजाजत निर्वाचन आयोग से मिली तो वह इनेलो के सीएम पद के प्रत्याशी होंगे। अगर उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिली तो फिर अभय सिंह चौटाला उचाना कलां से सीएम प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। उनके पिता ओमप्रकाश चौटाला और दादा चौधरी देवीलाल कभी किसी की सरकार में मंत्री नहीं रहे बल्कि दोनों हरियाणा के मुख्यमंत्री बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!