अम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंदजॉब करियरझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड का ऐतिहासिक फैंसला, कहा जब तक मन्त्री संदीप सिंह केस की जांच रिपोर्ट नही आती तब तक संदीप सिंह को पार्टी की बैठक में नहीं किया जाएगा आमंत्रित*

*भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड व सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड का ऐतिहासिक फैंसला, कहा जब तक मन्त्री संदीप सिंह केस की जांच रिपोर्ट नही आती तब तक संदीप सिंह को पार्टी की बैठक में नहीं किया जाएगा आमंत्रित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
झज्जर ;- हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड ने पार्टी हित में ऐतिहासिक फैंसला लेते हुए कहा जब तक चंडीगढ़ पुलिस की जांच रिपोर्ट नही आ जाती तब तक संदीप सिंह को पार्टी की बैठक में आमंत्रित नही किया जाएगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड ने फोन द्वारा सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में कहा चंडीगढ़ पुलिस को भी जांच रिपोर्ट शीघ्र सौंपनी चाहिए।हरियाणा में जूनियर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोपों का सामना कर रहे मंत्री संदीप सिंह से भाजपा ने फिलहाल कन्नी काट ली है। 10 फरवरी को भिवानी में होने वाली भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उनको नहीं बुलाया गया है। हालांकि इसके पीछे खापों के विरोध का ऐलान भी कारण हो सकता है, क्योंकि भिवानी क्षेत्र में खापों का खासा दबदबा है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बुधवार को झज्जर मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि चूंकि खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण और छेड़खानी के आरोप है और चंडीगढ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती तब तक उन्हें पार्टी की बैठक में नहीं बुलाया जाएगा। यदि इसी तरह का कठोर फैंसला मुख्यमंत्री खट्टर ले लेते तो आज हरियाणा में खट्टर सरकार औऱ भाजपा पार्टी की इतनी फजीहत नही होती?*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!