करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेशहिसार

चंडीगढ़-जीरकपुर हाईवे पर ट्रैफिक जाम से आम आदमी परेशान, आधा किलोमीटर सफर तय करने में लगते हैं 30 मिनट*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़-जीरकपुर हाईवे पर ट्रैफिक जाम से आम आदमी परेशान, आधा किलोमीटर सफर तय करने में लगते हैं 30 मिनट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- सिटी बीयूटीफुल में आने जाने वाला हर व्यक्ति परेशान है। क्योंकि चंडीगढ़ जीरकपुर हाईवे से चंडीगढ़ आने वाले वाहन चालकों को पिछले लगभग 9 महीने से अंडरपास निर्माण कार्य के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पहले एक ओर जहां इस अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा होने की संभावित डेडलाइन 3 अगस्त थी, वहीं अब कंस्ट्रक्शन पूरा होने में कुछ महीने और लगेंगे।
इस वर्ष के अंत तक निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा। इस बीच लोगों को तब तक मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। मिली जानकारी के मुताबिक, 65 से 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। लगभग 10 करोड़ रुपए का खर्च इस प्रोजेक्ट में आएगा। जिन वजहों से निर्माण कार्य में देरी हुई है, उनमें मानसून की बारिश, कीचड़, लेबर की कमी बताई गई है। इससे पहले माइनिंग को लेकर लगाई गई पाबंदियों, मिट्‌टी की कमी और रेत के रेट बढ़ने के चलते काम में देरी हुई। निर्माण कार्य काफी धीमी रफ्तार से चल रहा है। अभी अंडरपास का स्ट्रक्चर जीरकपुर की तरफ आधे से ज्यादा बन चुका है। चंडीगढ़ बॉर्डर पर यह अंडरपास बन रहा। इस अंडरवपास के बनने से पभात की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को राहत मिलेगी। बता दें कि पिछले करीब 9 महीने से यह निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते चंडीगढ़ जाने वाली और चंडीगढ़ से जीरकपुर आने वाली सड़क तंग हो गई है। ऐसे में लोगों को बड़ी मुश्किल हो रही है। जाम के बीच से निकलना पड़ता है। करीब 15 मिनट से आधा घंटा तक इस आधे किलोमीटर के टुकड़े को पार करने में लग रहे हैं। वहीं सुबह ड्यूटी टाइम पर लोगों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। निर्माण कार्य के चलते गड्‌ढे बने हुए हैं। धूल और मिट्‌टी से भी लोग परेशान हैं। एंबुलेंस जैसे वाहनों को भी जाम में फंसना पड़ रहा है। बता दें कि पभात रोड से भारी वाहनों के निकलने से जाम की स्थिति ज्यादा बढ़ रही है और सड़कों की हालत खराब बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!