Friday, September 13, 2024
Latest:
करनालकारोबारचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफ़तेहाबादफरीदाबादभिवानीमनोरंजनमेवातरोहतकसोनीपतहरियाणाहिसार

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड का शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला में जिप व निगम चुनावों को लेकर पन्ना प्रमुखों व बूथ समितियों को मजबूत करने का निर्देश*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड का शक्ति केंद्र प्रमुखों की कार्यशाला में जिप व निगम चुनावों को लेकर पन्ना प्रमुखों व बूथ समितियों को मजबूत करने का निर्देश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फरीदाबाद ;- पोलिटिकल मैनेजमेंट में विख्यात व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि संगठन के हर कार्यकर्ता के साथ संवाद करना बहुत जरूरी है। उन्होंने संवाद को ही जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि संवाद से न केवल संगठन मजबूत रहता है बल्कि चुनाव जीतना भी आसान हो जाता है। धनखड़ मंगलवार को एचएसवीपी के कन्वेंशन हाल में आयोजित शक्ति केंद्र प्रमुखों की जिला स्तरीय कार्याशाला को संवोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान, जिला पंचायत चुनाव व नगर निगम चुनाव को लेकर शक्ति केंद्र प्रमुखों को अभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा। कार्यशाला में संगठन प्रदेश महामंत्री रविन्द्र राजू, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आरएन सिंह मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
धनखड़ ने कहा कि बूथ प्रमुख का सबसे पहला काम अपने बूथ को मजबूत करना है। बूथ पर वोट प्रबंधन अच्छा है तो आप बूथ नहीं हार सकते। उन्होंने कहा कि त्रिदेव के साथ पन्ना प्रमुख और बूथ समिति को सक्रिय करना बहुत जरुरी है। धनखड़ ने कहा कि हर बूथ पर एक अच्छे कार्यकर्त्ता को बीएलए-2 की जिम्मेदारी देने से बूथ और सशक्त होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र प्रमुख के मजबूत होने के कारण भाजपा ने चुनाव जीते और केंद्र व प्रदेश में सरकारी बनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिला परिषद और नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं, इसलिए इसकी तैयारियों में अभी से जुट जाएं। बूथ पर कम से कम 55 प्रतिशत वोटों को अपने पक्ष में करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!