Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

आप पार्टी ने हरियाणा में संगठन को मजबूत करते हुए पूर्व मन्त्रियों तथा पुर्व विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आप पार्टी ने हरियाणा में संगठन को मजबूत करते हुए पूर्व मन्त्रियों तथा पुर्व विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी, 8 प्रदेश उपाध्यक्ष किए गए नियुक्त*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

चंडीगढ़ ;- स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम आने के साथ ही आम आदमी पार्टी हरियाणा में पार्टी संगठन को मजबूत करने के अभियान में जुट गई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए दो दर्जन नेताओं को संगठन में जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
इस सूची में सबसे प्रमुख नाम चित्र सरवारा का रहा। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह की बेटी चित्र सरवारा को उत्तर हरियाणा का संयोजक बनाया गया है।
युवा नेत्री चित्र सरवारा को हरियाणा के क्षमतावान युवा नेताओं में गिना जाता है। आम आदमी पार्टी ने चित्र सरवारा पर उत्तर हरियाणा में पार्टी को मजबूत करने का भरोसा जताया है।
स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए चित्रा सरवारा ने उत्तर हरियाणा के सभी जिलों में जाकर चुनाव प्रचार करने का काम किया।
6 महीने से कम समय में ही चित्रा सरवारा आप हाईकमान का विश्वास जीतने में सफल रही हैं। उच्च शिक्षित चित्रा अपने पिता निर्मल सिंह की तरह सियासी काबिलियत और संगठन निर्माण में महारथ रखती हैं। कांग्रेश के अंदर भी चित्रा सरवारा राहुल गांधी के करीबी नेताओं में शामिल थी और उन्हें युवा कांग्रेस के अंदर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई थी।
आम आदमी पार्टी ने भी उनकी काबिलियत को समझते हुए उन्हें उत्तर हरियाणा का संयोजक बनाते हुए उन्हें पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने का काम किया है।
आम आदमी पार्टी ने आठ प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति करके संगठन को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!