करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

खेलों इंडिया से देश विदेश में हरियाणा का नाम हुआ रोशन, हरियाणा बना खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चैंपियन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
खेलों इंडिया से देश विदेश में हरियाणा का नाम हुआ रोशन, हरियाणा बना खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चैंपियन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंचकूला/चंडीगढ़ ;- समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2021 में देश भर से आए सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों व जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने खेलो इण्डिया यूथ गेम्स – 2021 के इस बड़े समागम की सफलता के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व उनकी पूरी टीम के साथ-साथ इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, वालन्टिर्यस और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन से प्रदेश का नाम रोशन हुआ और प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध हुई जिनका वे भविष्य में भी प्रयोग कर अपने खेल को और आगे बढ़ा सकेंगें।उन्होंने कहा कि खुशी इस बात की है कि इन खेलों में में अधिकतर लड़कियों ने भागीदारी की है। लड़कियों ने हर प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन ही नहीं बल्कि कई राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़े है। उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ।

हरियाणा बना खेलो इंडिया यूथ गेम्स का चैंपियन

उल्लेखनीय है कि हरियाणा के पंचकूला में आयोजित हुए खेलो इंडिया यूथ गेम में हरियाणा ने 52 गोल्ड के साथ पहला नंबर हासिल किया है और अपने प्रतिद्वंदी महाराष्ट्र को पछाड़ दिया है, जिसने 45 गोल्ड जीते हैं । महाराष्ट्र को इस बार 7 गोल्ड से हरियाणा ने पछाड़ने में कामयाबी हासिल की है। हरियाणा ने 52 गोल्ड, 39 सिल्वर और 46 कांस्य पदक लेकर कुल 137 पदक हासिल किए हैं जबकि महाराष्ट्र में 45 गोल्ड, 40 सिल्वर और 40 कांस्य पदक हासिल करके कुल 125 पदक प्राप्त किए है। इसी प्रकार, तीसरे नंबर पर कर्नाटक ने 22 गोल्ड, 17 सिल्वर और 28 कांस्य पदक हासिल करके कुल 67 पदक प्राप्त किए हैं।

समापन समारोह में ये रहे मौजूद

इस अम्बाला से सांसद श्री रतन लाल कटारिया, खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह, हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता और केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!