करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

ओपी धनखड का आप पार्टी पर प्रहार कहा यूपी में 37 साल बाद दोबारा, गोवा में तीसरी बार सरकार बनानें का बनाया रिकॉर्ड, हम ही आएंगे हरियाणा में तीसरी बार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ओपी धनखड का आप पार्टी पर प्रहार कहा यूपी में 37 साल बाद दोबारा, गोवा में तीसरी बार सरकार बनानें का बनाया रिकॉर्ड, हम ही आएंगे हरियाणा में तीसरी बार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- करनाल में भाजपा एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। साथ ही भ्रष्ट अधिकारों पर कार्रवाई करने की बात कही। बैठक में मोर्चा के पदाधिकारियों को बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी गई।
आप के सवाल के जवाब में ओपी धनखड़ ने कहा कि उनके पास तो 1 किलो घी है। मेरे पास 15 किलो का टीन है। वो 1 ही राज्य में हैं। 15 राज्यों में हमारी सरकार है। उत्तर प्रदेश में से ही पंजाब जैसे 4 राज्य बनेंगे। 37 साल बाद वहां से दोबारा सरकार बनने का रिकॉर्ड बनाया है। गोवा में तीसरी बार आए हैं। हरियाणा में भी हमें तीसरी बार आना है। हमारी सरकार की नीतियां गरीब लोगों के लिए हैं। हम उन कर्मचारियों के लिए आदर मान सम्मान बढ़ाते हैं। भ्रष्ट कर्मियों को डरने की जरूरत है। भ्रष्टाचार में पकड़े कर्मियों के सवाल के जवाब में ओपी धनखड़ ने कहा कि सरकार किसी भी सूरत में ऐसी संलिप्तता बर्दाश्त नहीं करेगी। कितना भी बड़ा अधिकारी हो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। हमारी सरकार छिपाती नहीं है। पहले की सरकारें ऐसा नहीं करती थी, छिपा कर रखती रहीं। जब भी सरकार के सामने ऐसी बात आई है तो मनोहर लाल सरकार ने उस पर कार्रवाई की है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, सांसद सुनीता दुग्गल, पूर्व मंत्री कृष्ण पंवार भी मौजूद रहे। धनखड़ ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक में एक लक्ष्य रखा है कि 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती मनाएंगे। उस समय 1 लाख नए कार्यकर्ता तैयार किए जाएंगे। नए लोगों को साथ जोड़ा जाएगा। बाबा के जन्म स्थान के भी दर्शन करके आएंगे। भाजपा अब बाबा साहब का संदेश समाज के निचले तबके तक लेकर जाने वाली है।आप के बारे में लोग जल्द ही जान लेंगे। भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने इस दौरान कहा कि पंजाब में पहली बार भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ी। वहां आम आदमी पार्टी की नई कार्यप्रणाली जल्द ही लोगों के सामने होगी। जैसे दिल्ली के कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिल रहा, ऐसा ही हाल वहां भी होगा। आम आदमी पार्टी के बारे में लोग जल्द ही सब कुछ जान लेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में हरियाणा सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। जो भी पदाधिकारी या अधिकारी भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ मुख्यमंत्री कड़ा एक्शन लेंगे। रजिस्ट्रियों में हुए फर्जीवाड़े के बारे में सांसद दुग्गल ने कहा कि सरकार इस मामले में करनाल के दो बड़े अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन ले रही है। आगे और जो भी नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!