Saturday, June 29, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

सांसद सुनीता दुग्गल ने आप पार्टी पर किया कटाक्ष, कहा जैसे दिल्ली के कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला, वैसा ही पंजाब के कर्मचारियों के साथ होगा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सांसद सुनीता दुग्गल ने आप पार्टी पर किया कटाक्ष, कहा जैसे दिल्ली के कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिला, वैसा ही पंजाब के कर्मचारियों के साथ होगा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- सिरसा लोकसभा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल ने करनाल में एससी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ी है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा आप की कार्यप्रणाली जल्द ही लोगों के सामने आ जायेगी। उन्होंने कहा जैसे दिल्ली के कर्मचारियों को लंबे समय से वेतन नहीं मिल रहा, ऐसा ही हाल पंजाब में भी होगा। आम आदमी पार्टी की हकीकत के बारे में लोग जल्द ही सब कुछ जान लेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में हरियाणा सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। जो भी पदाधिकारी या अधिकारी भ्रष्टाचार के मामलों में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ मुख्यमंत्री कड़ा एक्शन लेंगे। रजिस्ट्रियों में हुए फर्जीवाड़े के बारे में सांसद दुग्गल ने कहा कि सरकार इस मामले में करनाल के दो बड़े अधिकारियों के खिलाफ कड़ा एक्शन ले रही है। आगे और जो भी नाम सामने आएंगे उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!