Monday, September 16, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब में AAP पार्टी को लगा एक और झटका, रुबी के बाद विधायक जगतार सिंह जग्गा ने थामा कांग्रेस का दामन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब में AAP पार्टी को लगा एक और झटका, रुबी के बाद विधायक जगतार सिंह जग्गा ने थामा कांग्रेस का दामन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मोगा ;- पंजाब में आम आदमी पार्टी(आप) को एक और झटका लगा है। लुधियाना के रायकोट विधानसभा क्षेत्र से उसके विधायक जगतार सिंह जग्गा पार्टी छोड़ कर अपने समर्थकों के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गए। जग्गा यहां कांग्रेस की रैली में पहुंचे तथा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। चन्नी और सिद्धू ने जग्गा का पार्टी में स्वागत करते हुये कहा कि उन्हें पूरा मान सम्मान प्रदान किया जाएगा। नवजोत सिद्धू के तेवर तल्ख, कहा-अगर पंजाब सरकार ने नशे एवं बेअदबी की रिपोटर्स सार्वजनिक नहीं की तो भूख हड़ताल करूंगा कोरोना से मृत्यु के मामले में 50 हजार का मुआवजा पर्याप्त नहीं पार्टी को भेज दिया था और उनके भी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें प्रबल हो गई थीं। विधानसभा के हाल में हुये विशेष सत्र के दौरान सदन में उन्होंने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के काम की तारीफ के पुल बांध दिये थे और अपनी पार्टी की आलोचना की थी। वह सदन में सत्तापक्ष के साथ बैठे दिखाई दिये थे और इसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की केवल औपचारिकताएं ही शेष रह गईं थीं। गौरतलब है कि बठिंडा(ग्रामीण) विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक रूपिंदर कौर रूबी ने भी हाल ही में पार्टी छोड़ कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!