करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

शैलजा औऱ हुड्डा की खींचतान में फँसी हरियाणा कांग्रेस की संगठन लिस्ट! कार्यकर्ता हताश! कांग्रेस कैसे जीतेंगी चुनाव!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शैलजा औऱ हुड्डा की खींचतान में फँसी हरियाणा कांग्रेस की संगठन लिस्ट! कार्यकर्ता हताश! कांग्रेस कैसे जीतेंगी चुनाव!
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा में कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जिसका अभी तक संगठन तैयार नहीं हुआ है! 2014 में जब कांग्रेस के अशोक तंवर ने संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी तब से लेकर आज तक हरियाणा कांग्रेस का संगठन तैयार नहीं हुआ है। आज से लगभग 2 वर्ष पहले कुमारी शैलजा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बागडोर संभाली थी तब शैलजा ने दावा किया था कि संगठन बहुत शीघ्र तैयार हो जाएगा। परंतु उनका यह दावा भी पूरी तरह फेल साबित हुआ। अभी कुछ समय पहले हरियाणा कांग्रेस प्रभारी ने भी मीडिया के समक्ष कहा था कि बहुत शीघ्र हरियाणा कांग्रेस कमेटी की संगठन सूची घोषित कर दी जाएगी! परंतु यह दावा भी बेकार ही गया। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है पूर्व सीएम हुड्डा और अध्यक्षा शैलजा की आपसी खींचतान के कारण ही प्रदेश संगठन की सूची लटकी हुई है! यदि इसी तरह गुटबाजी कांग्रेस में बनी रही तो ऐलनाबाद उपचुनाव व होने वाले पंचायत चुनाव में हरियाणा कांग्रेस को बुरी तरह हार का मुंह देखना पड़ेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!